फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गला दबाकर पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Tue, 01 Aug 2023 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
-31एसटीजी01पी: सितारगंज में हत्या की घटना का खुलासा  करते  सीओ  ओमप्रकाश  शर्मा। संवाद
विज्ञापन
सितारगंज। तीन दिन पहले पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीओ ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि हत्यारोपी ने कपड़े के परने से गला घोंटकर महिला की हत्या की थी।
विज्ञापन

सोमवार को सीओ ने खुलासा करते हुए बताया कि 28 जुलाई की रात जसवीर कौर (38) का शव खेत में मिला पड़ा मिला था। उसके भाई तिकुनिया जिला लखीमपुर खीरी निवासी प्रेम सिंह ने बहनोई परमजीत सिंह पर बहन की हत्या करने का आरोप लगाया था। जिसमें पर आरोपी परमजीत के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी और मामले की विवेचना कोतवाल भूपेंद्र बृजवाल को सौंपी गई थी। 30 जुलाई को पुराने चीकाघाट पुल के पास से परमजीत को हिरासत में लिया गया। सीओ के अनुसार परमजीत ने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि दोनो (पति-पत्नी) में अक्सर झगड़ा होता था। परमजीत पत्नी पर शक करता था। उसने 28 जुलाई की रात को खेत में मौका पाकर अपने पास रखे कपड़े के परने से जसवीर का गला घोटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें