फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य ने सुनी समस्याएं

Fri, 16 May 2025 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य कुंवर हर्ष रत्नाकर ने पर्यावरण मित्रों की समस्याओं को सुना। उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए। बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिसर में आयोजित कार्यक्रम में आयोग के सदस्य ने एसडीएम चतर सिंह चौहान एवं ईओ शाहिद अली के साथ बैठक की। इस दौरान पर्यावरण मित्रों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने समय पर वर्दी देने, सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने, सफाई यंत्र देने, वेतन से पीएफ की कटौती कर जमा करने, हाईकोर्ट के आदेश अनुसार नियमितीकरण कराने आदि की समस्याएं रखीं। इससे पहले पर्यावरण मंत्री एवं अधिकारियों ने आयोग के सदस्य का स्वागत किया। वहां अनिल कुमार, महेंद्र बिष्ट, राजेश कुमार, सुमित, कपिल, अब्दुल हफीज, मो. अफजल, मो. वसीम आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें