फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: सचिन तेंदुलकर आज करेंगे बाबा नीब करौरी के दर्शन, जानिये उत्तराखंड में उनका टूर प्रोग्राम

Thu, 28 Mar 2024 04:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर बृहस्पतिवार को कुमाऊं दौरे पर आ रहे हैं। वे बतौर मुख्य अतिथि पंतनगर में सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। 
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर बृहस्पतिवार को कुमाऊं दौरे पर आ रहे हैं। वे बतौर मुख्य अतिथि पंतनगर में सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद उनका कैंची धाम दर्शन के साथ ही नैनीताल और कौसानी भ्रमण का कार्यक्रम बताया जा रहा है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: 12वीं गणित के परीक्षार्थियों को मिलेंगे सात बोनस अंक, कोर्स से बाहर से आए सवाल; बोर्ड ने दी राहत
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सचिन और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर बृहस्पतिवार को इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-7156 से 11.50 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से उनके सीधे कैंची धाम जाने की संभावना है, जहां दर्शन के बाद उनको नैनीताल में प्रवास करना है। तेंदुलकर परिवार के चार दिनी इस भ्रमण में रानीखेत, अल्मोड़ा, कौसानी और मुनस्यारी भी जाने की संभावना है। 31 मार्च को उन्हें इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 7157 से 12.30 बजे वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें