फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: धनतेरस पर घर लौटने की होड़, रोडवेज बसों में उमड़ी भीड़

Fri, 06 Nov 2026 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। धनतेरस पर घर पहुंचकर अपनों के साथ त्योहार मनाने की चाह में रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन पर यात्रियों का भारी दबाव देखने को मिला। सुबह से ही बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों की आपाधापी रही। औद्योगिक इकाइयों और निर्माण कार्यों में मजदूरी करने वाले बड़ी संख्या में श्रमिक कामकाज निपटाकर अपने घरों के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

रुद्रपुर और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में दूसरे राज्यों से आकर बड़ी संख्या में मजदूर काम करते हैं। धनतेरस और दीपावली पर घर लौटने के लिए कई दिन पहले से ही उनकी तैयारी शुरू हो जाती है।
शुक्रवार को रोडवेज स्टेशन पर परिवार और सामान के साथ पहुंचे यात्रियों की भीड़ जुटी रही। बस के पहुंचते ही सीट घेरने की होड़ मचती दिखी। कई यात्रियों को बस में जगह पाने के लिए इंतजार करना पड़ा। त्योहार पर घर पहुंचने की जल्दी के बीच यात्रियों की भीड़ ने परिवहन व्यवस्था पर भी दबाव बढ़ा दिया।
विज्ञापन

बरेली, पीलीभीत, मुरादाबाद, खटीमा और दिल्ली रूटों पर बसें भरी हुई नजर आई। शहर से बड़ी संख्या यात्री इन रूटों के लिए रवाना होते हैं और डिपो में सबसे ज्यादा इन रूटों की बसों की मांग ज्यादा रहती है।

यात्रियों की संख्या के अनुसार बढ़ेंगे बसों के फेरे
त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रोडवेज अतिरिक्त फेरों की तैयारी में है। जिस रूट पर यात्रियों का दबाव अधिक रहेगा, वहां बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। खासकर लंबी दूरी के मार्गों पर यात्रियों की उपलब्धता और मांग के अनुसार संचालन किया जाएगा। इसका उद्देश्य स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ कम करने के साथ ही उन्हें गंतव्य तक पहुंचाने के लिए अतिरिक्त परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है।

बैठने की व्यवस्था न होने से खड़े रहे यात्री
धनतेरस पर घर जाने के लिए रोडवेज स्टेशन पहुंचे यात्रियों को बसों के इंतजार के साथ बैठने की व्यवस्था न होने से भी परेशानी उठानी पड़ी। स्टेशन परिसर में पर्याप्त बैठने की जगह नहीं होने के कारण कई यात्री खड़े होकर बसों का इंतजार करते रहे तो कुछ ने पेड़ों के नीचे बैठकर समय बिताया। परिवार और सामान के साथ पहुंचे यात्रियों को खुले आसमान के नीचे इंतजार करना पड़ा।

कोट -
यात्रियों की संख्या के अनुसार ही बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। फिलहाल अभी आवश्यकता नहीं पड़ी है। यात्रियों के बैठने प्रबंध के लिए कई बार कार्यदायी संस्था को कहा जा चुका है।- मधुसूदन मिश्रा, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें