फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में गिरे एक लाख 80 हजार की गड्डियां

Mon, 19 Jan 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाजपुर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपए निकालकर बैंक से बाहर आए स्टोन क्रशर के दो मुंशियों की एक लाख 80 हजार रुपए की गड्डियां नाले में क्या गिरीं, नाले की कीमत बढ़ गई। नाले में आ रही भयंकर बदबू के बावजूद मुंशियों ने हाथ डालकर गड्डियां निकालने का प्रयास किया। उधर, मुशियों को देख भारी भीड़ लग गई और सभी नाले में नोटों की गड्डियां देखने के लिए झांकने लग गए। इस दौरान 80 हजार रुपए की गड्डियां बरामद हो गई। लेकिन एक लाख की गड्डियां बरामद नहीं हुईं। बाद में बुलाए गए सफाई कर्मियों ने भी काफी दूर तक नाले की सफाई कर डाली। आशंका है कि एक लाख रुपए के 500-500 नोटाें की दो गड्डी लेकर कोई व्यक्ति फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की।   
विज्ञापन

 सोमवार को बन्नाखेड़ा रोड स्थित एक स्टोन क्रशर का मुंशी विजय पांडे और ओमप्रकाश चेक लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा पहुंचे। दोनों मुंशियों ने बैंक से एक लाख 80 हजार रुपए की नगदी निकाली। मुंशी ओमप्रकाश ने जैकेट के भीतर नोटों की गड्डियां रख लीं। बाहर निकलने पर जैकेट से निकल कर नोटों की गड्डियां बैंक के पास स्थित नाले में गिर गईं। आनन-फानन में मुंशियाें ने नाले में हाथ डालकर 80 हजार रुपए के नोटों की गड्डियां निकाल लीं। मुंशियों ने नाले की टूटी-फूटी स्लैबों को हटाकर अन्य गड्डियां को काफी तलाशा। लेकिन एक लाख रुपए नहीं मिले। सूचना पर एसएसआई हिमांशु पंत ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें