फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जलभराव होने से सड़कों पर दौड़े धावक

Fri, 10 Jul 2026 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। रातभर मूसलाधार बारिश से स्टेडियम में जलभराव होने पर धावकों को सड़कों पर दौड़ना पड़ रहा है। दोपहर बाद खेल मैदान से पानी कम हो सका। स्टेडियम प्रशासन पानी निकासी को लेकर कोई ठोस कदम उठाता नजर नहीं आ रहा है। बुधवार की रात भारी बारिश होने से विभिन्न स्थानों के साथ स्टेडियम में भी जलभराव हो गया। बृहस्पतिवार की सुबह स्टेडियम पहुंचे एथलेटिक्स के खिलाड़ियों को पानी जमा मिला। एथलेटिक्स ट्रैक पर पानी जमा होने से दौड़ नहीं हो सकी। कोच खिलाड़ियों को रामनगर रोड पर अभ्यास कराने के लिए ले गए। खिलाड़ियों ने बताया कि स्टेडियम से प्रतापपुर से आगे तक दौड़ लगाई है। करीब 20 किमी दौड़ पूरी की है। ट्रैक पर पानी जमा होने के कारण सड़क पर दौड़ने के लिए जाना पड़ा। स्टेडियम प्रशासन को पानी निकासी के लिए शीघ्र व्यवस्था करनी चाहिए। वहीं व्यायाम बहुउद्देश्यीय भवन में किया जा रहा है। भवन में लकड़ी का फर्श भी पूरी तरह से उखड़ चुका है। इसमें खिलाड़ियों के चोटिल होने की संभावना बनी है। कोच सरफराज चौधरी ने बताया कि स्टेडियम में पानी जमा होने के कारण लक्की, हेमंत, मनीषा, नैन्सी रावत, संतराम, वैष्णवी आदि 11 खिलाड़ी दौड़ने के लिए गए थे।
विज्ञापन

कोट:
सड़क से स्टेडियम नीचे हो गया है। पानी निकासी का रास्ता नहीं है। स्टेडियम के जीर्णोद्धार के लिए प्रधानमंत्री जनविकास कार्यक्रम में प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। स्वीकृति के संबंध में कोई अपडेट नहीं है। यह स्वीकृत होने पर ही स्टेडियम में जल निकासी हो सकेगी। - जानकी कार्की, जिला क्रीड़ाधिकारी, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें