काशीपुर। ओडिशा में होने वाली राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के धावक फर्राटा भरेंगे। 10-14 अक्तूबर तक भुवनेश्वर में ओडिशा एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से 40वीं जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें साई और स्टेडियम काशीपुर से चार खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। एथलेटिक्स कोच ओमप्रकाश सिंह और सरफराज चौधरी ने बताया कि 3000 और 1500 मीटर दौड़ में मधु, 1500, 3000 और रिले दौड़ में अर्जुन मौर्य, स्टिपल चैस में अंश प्रजापति, ट्राइथलाॅन में रिहान विलाल प्रतिभाग करेंगे। सभी खिलाड़ी काफी समय से दौड़ की बारीकियां सीख रहे हैं। पूर्व की प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी पदक जीत चुके हैं। सभी खिलाड़ी भुवनेश्वर पहुंच चुके हैं।