फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पीएम श्री राइंका महुआडाबरा के खिलाड़ियों ने झटके सर्वाधिक 41 पदक

Fri, 10 Oct 2025 01:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। विद्यालयी शिक्षा क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रथम दिन पीएमश्री नेहरू राइंका महुआडाबरा के विद्यार्थी खिलाड़ियों ने सर्वाधिक 41 पदक झटके। इसी विद्यालय की सीनियर वर्ग की बालिका नरगिस और शालिनी ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती।
विज्ञापन



राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पतरामपुर में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रभारी बीईओ सीताराम कछारी ने किया। ब्लॉक खेल समन्वयक केशव सिंह ने बताया कि बालिकाओं की 800 मीटर दौड़ में शालिनी ने स्वर्ण, तारा ने रजत और डोली ने कांस्य पदक जीता। बालक वर्ग में मनीष, बॉबी और हाशिम अली ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर में कुमारी शालिनी ने प्रथम और कुमारी तारा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की इसी दौड़ में चंदन सिंह, रजत और राजा ने प्रथम, द्वितीय और तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर में शालिनी प्रथम व डोली ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
बालक वर्ग में अब्दुल गनी प्रथम, मोहम्मद रिहान द्वितीय व मनीष तृतीय स्थान पर रहें। 200 मीटर में जनदीप कौर प्रथम, पायल द्वितीय व डोली तृतीय स्थान पर रहीं। इसी दौड़ की बालक वर्ग में अब्दुल गनी प्रथम, मोहम्मद रिहान द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर की फर्राटा दौड़ में पायल ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर-17 वर्ग की 800 मीटर में राधिका प्रथम, लक्ष्मी दितीय व खुशी तीसरे स्थान पर रही। बालक वर्ग में अभिषेक प्रथम, मोहित द्वितीय, सागर कुमार तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-14 की फर्राटा दौड़ में पीएमश्री नेहरू राइंका महुआडाबरा की जीनत ने स्वर्ण जीता। अंडर-14 बालक वर्ग चक्का फेंक में चाणक्य ने स्वर्ण व सागर ने रजत पदक जीता। गोला फेंक में चाणक्य प्रथम, फैजान मलिक द्वितीय व सागर तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

बालिका वर्ग की चक्का फेंक में सोफिया प्रथम, पलक द्वितीय, निदा हयात तृतीय स्थान पर रही। गोला में खुशी प्रथम, जीनत द्वितीय व मेघा तृतीय स्थान पर रही। जूनियर वर्ग की गोला फेंक में अर्श प्रथम, अंकुश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। चक्का में अमन प्रथम स्थान पर रहा। सीनियर वर्ग की बालिका में गोला में नरगिस ने प्रथम, पायल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग की लंबी और अ कूद में रूपेश प्रथम रहा। बालिका की लंबी कूद में रजन कौर व ऊंची में जशनदीप कौर अव्वल रही। विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अनूप सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें