फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में खिलाड़ियों ने दौड़ लगाकर मतदाताओं को जागरूक किया

Fri, 20 Jan 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
विज्ञापन
काशीपुर के नगर निगम परिसर से जागरुकता दौड़ में शामिल खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
1
विज्ञापन

स्कूली विद्यार्थी और खिलाड़ी भी अमर  उजाला की ओर से चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान का हिस्सा बने। इसके अंतर्गत विभिन्न खेलों के प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों ने शहर में दौड़ लगाकर लोगों को मतदान  करने के लिए जागरूक किया। बांसखेड़ा गांव में स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर लोगों को वोट की ताकत के बारे में समझाया।

नगर निगम परिसर में एकत्र खिलाड़ियों ने वोट है ताकत, करे प्रदेश का जो उत्थान करें उसी को हम मतदान आदि नारों के साथ शहर में जागरूकता दौड़ लगाई। मुख्य बाजार, एमपी चौक, रतन सिनेमा रोड, मुंशीराम  चौराहा, डाक्टर लाइन, किला बाजार होते यह दौड़ नगर निगम परिसर में समाप्त हुई।  उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ के सलेक्शन कमेटी के चेयरमैन विजेंद्र चौधरी ने  कहा कि लोग जागरूक होकर बिना लालच में आए मतदान करेंगे तो अच्छे लोग चुनकर  विधानसभा पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर नायब तहसीलदार जर्नादन प्रसाद गौड़,  अंतरराष्ट्रीय एथलीट विजेंद्र चौधरी, जिला एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष  सरफराज चौधरी, अशोक पहलवान, अनिल सारस्वत, रुपेश यादव, जीशान अली, अनीता,  वेदप्रकाश शुक्ला आदि मौजूद थे। उधर राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज बांसखेड़ा के विद्यार्थियों और निर्वाचन आयोग की टीम में शामिल कर्मचारियों ने गांव में रैली निकाली। उन्होंने 18 की उम्र कर ली पार वोट का है अब अधिकार, चूल्हा चौका छोड़ दो 15 फरवरी को वोट दो सहित अनेक नारे लगाए। इस मौके पर प्रधानाचार्य नेतराम सिंह, राजस्व निरीक्षक मोहन लाल, सुरेश कुमार राजपूत, राकेश खत्री, पूनम रानी, मनोज अग्रवाल आदि मौजूद थे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें