फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: टेपों- ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से नियम तार-तार

Wed, 25 Mar 2026 01:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर में टेंपो-ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से यातायात व्यवस्था प्रभावित है। आड़े-तिरछे खड़े टेंपो-ई-रिक्शा बड़े वाहन और पैदल राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। डीडी चौक और रोडवेज पर तो हालात गंभीर हैं। टेपों- ई-रिक्शा की वजह से किच्छा बाईपास की तरफ जाने वाली बस के पहिये लंबे समय तक ठहरे रहते हैं। इससे जाम लगता है और यह हादसे को भी दावत दे रहे हैं।
विज्ञापन

रुद्रपुर में टेंपो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी एक गंभीर चुनौती बन गई है। मुख्य बाजार से लेकर रोडवेज बस अड्डे तक नियमों का उल्लंघन हो रहा हैं। यह रोडवेज बस के संचालन में भी बाधक बनी गई है।
बाजार में चालक कहीं भी रुकते और ई-रिक्शा कहीं भी खड़ा कर देते हैं। इससे पैदल चलने वालों को तो दिक्क्त होती है साथ ही अन्य छोटे-बड़े वाहनों के लिए जाम लग जाता है। डिपो के आसपास टेंपो और ई-रिक्श बस के लिए निर्धारित स्थानों पर या उनके के रास्तों पर खड़े हो जाते हैं। इससे यात्रियों को बस में चढ़ने-उतरने में परेशानी होती है और बस को भी समय पर निकलने में दिक्कत आती है।
विज्ञापन

कई बार तो ये वाहन गलत दिशा में भी चलते पाए जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। वहीं डीडी चौक पर पुलिस की मौजूदगी के बीच यातायात नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। चालकों की मनमानी के खिलाफ कोई कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है। कई टेपों- ई-रिक्शा चालक लंबी दूरी के लिए यात्रियों से मनमाना किराया भी वसूलते हैं।


ठंडे बस्ते में सीओ से अनुमति लेने का नियम
अपने कार्यकाल के दौरान तत्कालीन एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने सड़क हादसे को रोकने और यातायात नियमों का पालन कराने के लिए रात के समय सिर्फ सीओ की अनुमति से ही टेपों- ई-रिक्शा के संचालन का नियम लागू किया था। वर्तमान में शाम होते ही ई-रिक्शा प्रतिबंधित क्षेत्र और गलत दिशा में दौड़ते नजर आते हैं।

नवीन रोड बनी अस्थायी पार्किंग
डीडी चौक से त्रिशूल चौक तक बनी नई रोड पर भी वाहनों को चलना मुश्किल है। इसे वाहन चालकों ने अस्थायी पार्किंग बना दी है। इस कारण पैदल चलने वाले लोगों के साथ वाहनों को निकलने में लोगों को परेशानी आती है। सुबह से लेकर रात तक कई बड़े वाहन यहीं खड़े रहते हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें