फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: लखनऊ की तर्ज पर बनेगा रुद्रपुर का वेंडिंग जोन

Wed, 14 Feb 2024 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर में इसी जगह पर हो रहा बेंडिंग जोन का कार्य। संवाद
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर निगम की ओर से प्रस्तावित वेंडिंग जोन लखनऊ की तर्ज पर बनाया जाएगा। इसके लिए विशेषज्ञ फर्म ने डिजाइन और डीपीआर तैयार कर ली है। वेडिंग जोन में 100 पक्की दुकानें, 100 कियोस्क के साथ ही 20 चबूतरे भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से ठेली और फड़ वालों के लिए नैनीताल हाईवे के किनारे सिंचाई विभाग और ऊर्जा निगम के बीच आरसीसी नाले के दोनों ओर वेंडिंग जोन बनाया जा रहा है। निगम की ओर से वर्तमान में मिट्टी भरान कर समतलीकरण का कार्य किया जा रहा है। तीन फरवरी को डीएम उदयराज सिंह ने अधिकारियों के साथ वेडिंग जोन में हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया था। उन्होंने वेंडर्स को नियमानुसार दुकानें आवंटित करने के लिए कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए थे। निगम ने लखनऊ की वेडिंग जोन विशेषज्ञ फर्म को वेडिंग जोन की डीपीआर और डिजाइन का कार्य सौंपा। फर्म डिजाइन तैयार कर निगम को दे दिया है।
-
1200 मीटर जगह बढ़ी तो कोटेशन करना पड़ा रद्द
रुद्रपुर। नगर निगम की ओर से वेडिंग जोन में मिट्टी भरान और समतलीकरण का कार्य कोटेशन के जरिये कराया जा रहा था। इसके लिए सात लाख की कोटेशन को स्वीकृति दी गई थी। कोटेशन की आधी धनराशि का काम हो चुका था लेकिन सिंचाई विभाग की ओर से चहारदीवारी का कार्य करने से नगर निगम को 1200 वर्ग मीटर क्षेत्र और मिल गया। इसके चलते वेडिंग जोन के लिए जमीन 2000 वर्ग मीटर से बढ़कर 3200 वर्ग मीटर पहुंच गई। नगर आयुक्त ने बताया कि 1200 वर्ग मीटर जमीन बढ़ने के बाद कोटेशन को रद्द कर दिया गया है और इन कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया की जा रही है संवाद
विज्ञापन


दो करोड़ से अधिक की लागत से वेडिंग जोन बनाया जाएगा। शासन से वेंडिंग जोन के लिए एक करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं। बताया कि लखनऊ के वेडिंग जोन की तर्ज पर वेडिंग जोन बनाया जाएगा। जोन में पक्की दुकानों का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही कियोस्क और चबूतरों का निर्माण भी होगा। - नरेश दुर्गापाल, नगर आयुक्त
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें