फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर की बेटी गणतंत्र दिवस पर करेगी का नेतृत्व

Fri, 23 Jan 2015 06:26 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
26 जनवरी को दिल्ली में होने जा रहे गणतंत्र दिवस समारोह में रुद्रपुर की बेटी भी शिरकत करेगी। उसको परेड बैंड के नेतृत्व की जिम्मेदारी दी गई है। एलाएंस किंग स्टनस्टेट रुद्रपुर निवासी बालमुकुंद मदान की पौत्री अक्षिता मदान बिरला बालिका विद्यापीठ, पिलानी, राजस्थान में 11वीं में कामर्स की छात्रा हैं। वह दसवीं तक की पढ़ाई रुद्रपुर के आरएएन पब्लिक स्कूल से कर चुकी हैं।
विज्ञापन

अक्षिता को बचपन से ही देश और समाजसेवा का जज्बा रहा है। इसी नाते उन्होंने स्कूल की एनसीसी में भी दाखिला लिया हुआ है। एनसीसी में शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उनका चयन गणतंत्र दिवस परेड के लिए किया गया है। उन्हें बिरला बालिका विद्यापीठ के एनसीसी बैंड की बैंडलीडर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस बैंड में 52 सदस्य शामिल रहेंगे। यह बैंड विगत 55 साल से लगातार गणतंत्र दिवस परेड में अपनी मौजूदगी दर्ज कराता आ रहा है। उनके पिता पीके मदान ने बताया कि अक्षिता 30 दिसंबर से दिल्ली में रहकर परेड की तैयारियाें में जुटी है। इधर क्षेत्र की बेटी को राजपथ पर बैंड की कमान मिलने पर लोगों में हर्ष है।
विज्ञापन

अक्षिता ने बताया कि उनके मन में देशभक्ति का जज्बा पारिवारिक माहौल के चलते बचपन से ही है। कहा कि वे नेवी में अपना कैरियर बनाना चाहती हैं। इसके लिए वह मेहनत भी कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें