रुद्रपुर। आपातकालीन सेवा में शामिल रोडवेज बस सेवा के चालक परिचालकों को अब मास्क के स्थान पर फेसगार्ड मिलने लगे हैं। काशीपुर डिपो के बाद अब रुद्रपुर रोडवेज को भी 20 फेसगार्ड मिल गए हैं। यह फेसगार्ड प्रवासियों को लाने बाहरी राज्यों को जाने वाले चालक-परिचालकों को दिए जा रहे हैं। एआरएम राकेश कुमार ने कहा कि फेस गार्ड उपलब्ध होने से अब ड्यूटी के दौरान चालक परिचालकों के संक्रमित होने का खतरा कम हो गया है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को यूपी के बहेड़ी में फंसे करीब 60 लोगों को दो रोडवेज बसों से राधा स्वामी सत्संग भवन रुद्रपुर लाया गया। एक दिन पूर्व दिल्ली से प्रवासियों को लाने के लिए कुमाऊं मंडल से 50 बसें भेजी गई थीं, इनमें 10 बसें रुद्रपुर डिपो की हैं। प्रवासियों को लेकर बसें लगातार लौट रही हैं।