फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल छह बहनों के इकलौते भाई ने दम तोड़ा, सिडकुल में करता था नौकरी

विज्ञापन
मृतक दलवीर सिंह। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रुद्रपुर। यूपी के थाना खजुरिया मनिहारी खेड़ा में तीन दिन पहले मारपीट में घायल हुए सिडकुल श्रमिक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वह छह बहनों का इकलौता भाई था। ग्राम हयातनगर खजुरिया निवासी दलवीर सिंह (25) पुत्र नरेंद्र सिंह सिडकुल की एक कंपनी में नौकरी करता था। बीते 22 मई को वह घर से बाइक पर रुद्रपुर सिडकुल में काम पर आ रहा था। इसी बीच मनिहारी खेड़ा डिबडिबा के पास विवाद के बाद चार-पांच युवकों ने लाठी डंडों से उसे बुरी तरह पीट दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। घायल को इलाज के लिए रुद्रपुर के निजी अस्पताल लाया गया। जहां सोमवार की रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रख दिया है। वहीं मंगलवार को यूपी पुलिस ने मोर्चरी में पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें