फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज को मिले 13 डॉक्टर

Thu, 23 Mar 2023 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर का इंटरव्यू लेते प्राचार्य डॉ. केदार सिंह शाही। संवाद
विज्ञापन
रुद्रपुर। राजकीय रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के लिए 13 जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर का चयन हो गया है जबकि सात डॉक्टरों का साक्षात्कार कर लिया गया है। इनकी नियुक्ति से मेडिकल कॉलेज के अस्पताल की ओपीडी के अलावा दूसरी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा।
विज्ञापन

कॉलेज में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर के 27 पद सृजित हैं। इन पदों पर पांच डॉक्टर पूर्व से ही कार्यरत हैं। अब 13 और डॉक्टर का चयन हो गया है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केदार सिंह शाही ने बताया कि सभी चयनित डॉक्टरों के जल्द कार्यभार संभालने की उम्मीद है। सात अन्य जूनियर डॉक्टरों का साक्षात्कार किया गया है। जल्द परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
डॉ. शाही ने बताया कि सभी जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर की नियुक्ति संविदा की जा रही है। कॉलेज के ओपीडी ब्लॉक में मेडिसिन विभाग, नेत्ररोग, ईएनटी, हड्डी रोग समेत सात विभागों की ओपीडी शुरू हो चुकी है। ओपीडी में प्रतिदिन औसतन 700 से 800 मरीजों की स्वास्थ्य जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें