फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर-काशीपुर में बढ़ रहा वायु प्रदूषण

Mon, 12 Oct 2015 12:54 AM IST
कुंदन बिष्ट/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊधमसिंह नगर जिले के दो बड़े शहरों रुद्रपुर और काशीपुर में लगातार वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। इन शहरों में लगातार बढ़ते यातायात दबाव और फैक्ट्रियों से निकलने वाले धुएं से वायु में जहर घुल रहा है। बीते तीन सालों के आंकड़ों के अनुसार दोनों ही शहरों में वायु प्रदूषण का ग्राफ बढ़ा है।
विज्ञापन


प्राकृतिक संसाधनों के हो रहे लगातार दोहन से तराई के जिलों में वायु, जल व ध्वनि प्रदूषण का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। ऊधमसिंह नगर जिले के दो बड़े शहर रुद्रपुर व काशीपुर में वायु प्रदूषण अधिक है।

रुद्रपुर की तुलना में काशीपुर में वायु प्रदूषण का ग्राफ ऊंचा है। पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के तीन साल के आंकड़े कुछ ऐसा ही बता रहे हैं। विभाग द्वारा वायुमंडल में सूक्ष्म कणों की मात्रा नापने के लिए उपकरण लगाए गए हैं।
विज्ञापन


प्रत्येक महीने इन उपकरणों के माध्यम से वायुमंडल में प्रदूषण की मात्रा चेक की जाती है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक सस्पेंडिड पर्टीकुलेट मेटर (एसपीएम) का मानक 200 है। वायुमंडल में एसपीएम की मात्रा 200 से अधिक हो तो वायु में प्रदूषण है।

आंकड़ों के अनुसार बीते तीन साल में वायुमंडल में एसपीएम की मात्रा बढ़ी है। वर्ष 2013 में रुद्रपुर में एसपीएम की मात्रा 255.53 और काशीपुर में 274.77 आंकी गई। इसके अगले साल ही वर्ष 2014 में यह मात्रा बढ़कर रुद्रपुर में 274.66 जबकि काशीपुर में 306.15 पर पहुंच गई।

इतना ही नहीं वर्ष 2015 के केवल पांच महीनों में ही रुद्रपुर में 249.64 और काशीपुर में 284.90 सूक्ष्म कणों की मात्रा नापी गई है। खास बात यह है कि रुद्रपुर की तुलना में काशीपुर में वायु प्रदूषण अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें