फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में 28 मई की परीक्षाएं स्थगित

Thu, 28 May 2026 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 28 मई को आयोजित होने वाली सभी मुख्य परीक्षाओं को कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन

शासन स्तर पर बकरीद (ईद-उल-अजहा) और निर्जला एकादशी के सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के बाद यह फैसला लिया गया है। परीक्षा स्थगित होने की सूचना मिलते ही हजारों छात्र-छात्राओं के बीच नई परीक्षा तिथियों के लिए चर्चा शुरू हो गई है।
विवि से जारी अधिसूचना के अनुसार, 28 मई को प्रस्तावित स्नातक, स्नातकोत्तर और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की समस्त परीक्षाएं फिलहाल टाल दी गई हैं। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि त्योहारों को देखते हुए परीक्षार्थियों तथा परीक्षा ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की सुविधा के लिए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन

रुद्रपुर डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एएन सिंह ने कहा कि स्थगित परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम जल्द ही कुमाऊं विवि के आधिकारिक पोर्टल और कॉलेज नोटिस बोर्ड पर जारी किया जाएगा। वहीं, 29 मई से प्रस्तावित अन्य सभी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही संचालित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें