रुद्रपुर। युवा कल्याण व खेल विभाग की ओर से आयोजित खेल महाकुंभ 2025 के तहत मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी की खेलकूद प्रतियोगिताओं में कबड्डी में रुद्रपुर ने गदरपुर और कालाढूंगी को पटखनी दी।
वॉलीबाल में खटीमा की टीम ने नानकमत्ता को हराया। मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम के शिवालिक हॉल में आयोजित प्रतियोगिता में नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के 14 विधानसभाओं के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
कबड्डी में अंडर-14 बालक वर्ग के फाइनल मैच में रुद्रपुर ने गदरपुर विधान सभा को हराकर प्रथम स्थान पाया। अंडर-19 में रुद्रपुर विधान सभा न कालाढूंगी विधानसभा की टीम को हराकर जीत दर्ज की।