मेडल के साथ रुद्रपुर डिग्री कॉलेज के खिलाड़ी व कोच।
रुद्रपुर। एसबीएस डिग्री कॉलेज के खिलाड़ियों ने कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सात पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता 10 अक्तूबर को जीपीजीसी बाजपुर में आयोजित हुई।
कॉलेज की क्रीड़ा प्रभारी रूचि साह ने बताया कि मानसी ने 75 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीत। अमीषा मंडल (46 किग्रा), पूजा (49 किग्रा) और हनुवंत (54 किग्रा) ने रजत पदक हासिल किया। सागर (54-58 किग्रा), पूजा मेहर (53-57 किग्रा) और अनुराधा (49-53 किग्रा) ने कांस्य पदक प्राप्त किए। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अवधेश नारायण सिंह सहित समस्त प्राध्यापकगण ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद