फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रुद्रा लायंस से वारियर्स एकेडमी को मिली शिकस्त

Fri, 12 May 2023 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुद्रपुर। अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग मुकाबले के तीसरे दिन जैन ग्लोबल स्कूल में रुद्रा लायंस रुद्रा लायंस की टीम ने वारियर्स एकेडमी को 39 रन से हराया।
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर की ओर से आयोजित अंडर 19 क्रिकेट लीग में रुद्रा लायंस की टीम 43 ओवर में 201 रन पर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वारियर्स की शुरूआत काफी अच्छी रही। 90 रन की साझेदारी पर पहला विकेट गिरने के बाद पूरी टीम 162 रन पर ऑल आउट हो गई। दूसरे मैच में एमेनिटी की टीम ने सभी विकेट खोकर 267 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेसीज की टीम ने 100 रन पर ऑल आउट हो गई।
-
एमिनिटी अकेडमी और जीपीएस रेलवे ने जीते अपने-अपने मैच

काशीपुर। हाईलैंडर स्पोर्ट्स अकेडमी में मौर्य क्रिकेट अकेडमी गदरपुर की टीम ने 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 232 रन बनाएं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमिनिटी मदनलाल क्रिकेट अकेडमी रुद्रपुर ने एक विकेट से जीत हासिल की। टीम की ओर से अभिनव शर्मा ने नाबाद 126 रन बनाए। दूसरे मैच में जीपीएस रेलवे ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 344 रन बनाए। जिसमें चित्रांश नेगी ने 107, आशीष गौतम और सुभाष ने 50 -50 रन बनाएं। छावनी अकेडमी टीम 43 ओवर में सभी विकेट खोकर 190 रन बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 केएसपी 13 पी....काशीपुर छावनी अकेडमी में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अकेडमी के एमडी आशीष कुमार। संवाद
-
जीवांशु ने हैट्रिक कर होली चाइल्ड को दिलाई फतह

रुद्रपुर। होली चाइल्ड स्कूल के क्रिकेट मैदान में चल रहे सीडी बत्रा मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन होली चाइल्ड की टीम ने 12 ओवर में नौ विकेट खोकर 84 रन बनाए। जवाब में मिल्टन स्कूल की टीम 11.5 ओवर में 68 रन ही बना सकी। होली चाइल्ड के जीवांशु ने 11 रन देकर हैट्रिक के साथ चार विकेट चटकाए। दूसरे मैच में विजडम पब्लिक स्कूल ने 12 ओवर में आठ विकेट पर 72 रन बनाए। जेसीज स्कूल की टीम ने 7.2 ओवर में ही लक्ष्य को नौ विकेट शेष रहते ही जीत लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें