फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई से संवर रहा बचपन

Wed, 31 Aug 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
। शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और पढ़ाई के प्रति अभिभावकों का रुझान बढ़ाने के लिये सरकार की ओर से शुरू की गई आरटीई योजना यानि शिक्षा का अधिकार अधिनियम में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों की संख्या में हो रहा है। योजना के अंतर्गत इस साल रुद्रपुर ब्लाक में सर्वाधिक छात्र-छात्राओं ने प्राईवेट स्कूलों में प्रवेश लिया है।
विज्ञापन



बताते चलें कि केंद्र सरकार द्वारा अप्रैल 2010 में शुरू की गई इस योजना के अंतर्गत प्राइवेट स्कूलों में कक्षा एक की पच्चीस फीसदी सीटों पर निर्धन वर्ग बच्चों को प्रवेश देना है। योजना के अंतर्गत जिले में रुद्रपुर ब्लाक के निजी स्कूलों में सबसे अधिक छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस ब्लाक में आरटीई के अंतर्गत प्राईवेट स्कूलों में सर्वाधिक 5441 छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

 
इस मामले में सितारगंज ब्लाक दूसरे स्थान पर है। इस ब्लाक के प्राईवेट स्कूलों में योजना के अंतर्गत 5200 छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।  तीसरे स्थान पर रहे काशीपुर ब्लाक में 4724 छात्र इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। विभाग के अनुसार योजना के अंतर्गत जिले भर के 592 प्राइवेट स्कूलों में 30 हजार से अधिक गरीब छात्र मुफ्त  शिक्षा ले रहे हैं।  जिन्हें हर साल सरकार की ओर से 2100 रुपये छात्रवृत्ति  के रूप में भी दिए जाते हैं।
विज्ञापन




----------------
वर्ष                   छात्र संख्या      स्कूल संख्या
2011- 12               4345          523
    12- 13              4291          595
    13- 14              5920          620
    14- 15              5800          615
    15- 16              5832          601
    16-  17             4599          592
बीआसी से लिये गए आंकड़ों के अनुसार

आरटीई में छात्रों की संख्या में इजाफा होना इस  बात को दर्शाता है कि अभिभावकों में जागरुकता बढ़ी है। शिक्षा विभाग इस  योजना को सफल बनाने में बहुत मेहनत कर रहा है। गरीब छात्रों को शिक्षा दिलाने के लिए आगे भी हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

-डीसी सती, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें