फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RTE Admission 2023: पांच जून से शुरू होगी आरटीई की प्रवेश प्रक्रिया, दो जून को होगी लॉटरी प्रक्रिया

Mon, 29 May 2023 04:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर

सार

आरटीई की तहत सत्र 2023-24 में एक मई से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई थी। इस वर्ष पिछले वर्ष के सापेक्ष कम आवेदन हुए हैं।
विज्ञापन
शिक्षा का अधिकार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत अपवंचित और कमजोर वर्ग के बच्चों को निजी मान्यता प्राप्त विद्यालय में मुफ्त प्रवेश दिलाया जाएगा। इसके तहत पहली कक्षा में प्रवेश के लिए आरटीई पोर्टल पर 1,349 लोगों ने आवेदन किया जबकि 1,202 लोगों ने उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आवेदन पत्र जमा कराए हैं। अंतिम तिथि तक 147 लोगों ने आवेदन जमा नहीं कराए।

विज्ञापन


बीईओ आरएस नेगी ने बताया कि आरटीई की तहत सत्र 2023-24 में एक मई से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई थी। इस वर्ष पिछले वर्ष के सापेक्ष कम आवेदन हुए हैं। वर्ष 2022-23 में 1,501 लोगों ने आवेदन किया था। इनमें से 1,092 बच्चों ने प्रवेश लिया था।

बीईओ नेगी ने बताया कि विद्यालयों में प्रवेश के लिए लॉटरी प्रक्रिया दो जून को होगी। इसके बाद चार जून को लॉटरी का परिणाम उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर चस्पा होगा। उसी दिन से पोर्टल पर भी परिणाम उपलब्ध होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि परिणाम घोषित होने के बाद निजी विद्यालयों में पांच से 15 जून तक प्रवेश प्रक्रिया होगी। उन्होंने बताया कि सभी निजी स्कूल संचालकों को निर्देशित किया जा रहा है कि वह आरटीई में प्रवेश करने के बाद उसकी सूचना पोर्टल और कार्यालय में उपलब्ध कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें