फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मोबाइल नंबर हैक कर खाते से उड़ाए 1,74000 रुपये

Sat, 20 Jun 2026 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दिनेशपुर। साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति के मोबाइल नंबर को हैक कर उसके दो बैंक खाते से 1,74000 की नकदी उड़ा ली। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मोतीपुर नंबर एक निवासी बिशन सिंह ने थाने में तहरीर देकर कहा कि पांच जून को उनके मोबाइल नंबर पर एक लिंक आया जिसपर गलती से उन्होंने क्लिक कर दिया। इसके बाद उनका मोबाइल हैक हो गया और दिनेशपुर स्थित उनके एसबीआई के अलग-अलग अकाउंट से 1,74000 रुपये गूगल पे के माध्यम से निकल गए। घटना की जानकारी मिलने पर उनके होश उड़ गए। उन्होंने साइबर पुलिस में घटना की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एक लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी
खटीमा। खटीमा निवासी आनंद मोहन पांडेय ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके साथ एक लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई है। किसी व्यक्ति ने उन्हें ऑनलाइन डर व चोट पहुंचाने की धमकी देकर धोखा दिया है। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें