फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नीबू दौड़ में राप्रावि पटौटी अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। गांव चकरपुर स्थित राजकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय मैदान में ब्लॉक स्तरीय सपनों की उड़ान प्रतियोगिताएं हुईं। शनिवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ बीआरसी समन्वयक पंकज रस्तोगी ने किया। प्रतियोगिता में प्राइमरी स्तर पर नींबू दौड़ में पटौटी प्रथम, लोकनृत्य में बहादुरगंज प्रथम, रैंप वॉक में चकरपुर प्रथम, टीएलएम प्रदर्शनी में जोगीपुरा प्रथम रहा।
विज्ञापन

लोकगायन में हरिपुरा नबंर एक प्रथम, नुक्कड़ नाटक में रामनगर प्रथम और उत्कृष्ट एसएमसी में बाजपुर प्रथम रहा। उच्च प्राथमिक स्तर पर कुर्सी दौड़ में खंबारी प्रथम, लोकनृत्य में रम्पुरा शाकर प्रथम, रैंप वॉक में रम्पुरा शाकर प्रथम, लोकगायन में चकरपुर प्रथम, नुक्कड़ नाटक में चकरपुर प्रथम, टीएलएम विज्ञान प्रदर्शनी में रम्पुरा शाकर प्रथम, उत्कृष्ट एसएमसी में चकरपुर प्रथम रहा। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संचालन प्रभुदयाल ममगई ने किया। वहां सीआरसी समन्वयक राजेंद्र सक्सेना, आरती रावत, शिवानी यादव, विजेंद्र कुमार, डोरीलाल, वीरेंद्र कांबोज, पवन राणा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें