फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: उक्रांद के युवा प्रकोष्ठ के रोशन बिष्ट अध्यक्ष, राजू बिष्ट महामंत्री बने

Mon, 20 Apr 2026 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। उत्तराखंड क्रांति दल के जिला युवा प्रकोष्ठ का गठन नगर के अटरिया रोड स्थित स्कूल में हुआ। रोशन बिष्ट अध्यक्ष, राजू बिष्ट महामंत्री चुने गए हैं।
विज्ञापन

मुकुल सिंह रावत को उपाध्यक्ष, कमलेश असगोला, पूजा रावत को संगठन मंत्री, नरेंद्र बिष्ट को मीडिया प्रभारी, योगेश जोशी को संयुक्त महामंत्री, मुकेश भट्ट, जय नेगी, गौरव कुमार राजभर, मनोज मेहता, मनीष राणा, उमंग मेहता, नीरज कोश्यारी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
पार्टी नेतृत्व ने केंद्रीय संयुक्त सचिव दिनेश भट्ट को जिले में युवा टीम के गठन की जिम्मेदारी दी थी। अध्यक्षता केंद्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह असगोला ने की। केंद्रीय महामंत्री सुबोध उनियाल, संरक्षक राजेंद्र जोशी, वरिष्ठ नेता दीपक चराय, आईटी प्रकोष्ठ के राहुल पांडे, नरेंद्र बिष्ट, गौरव कुमार, मनीष राणा, नीरज कोश्यारी, मनोज मेहता, जय नेगी, पूजा रावत, ईदू बोरा, बबीता बोरा, पुष्पा जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें