फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रुड़की टीम केदार बी ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट

Thu, 01 Jan 2026 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। ऑल उत्तराखंड बार एसोसिएशन क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में रुड़की टीम केदार बी ने रुड़की बार एसोसिएशन टीम ए को हरा कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट ने विजेता टीम को ट्रॉफी सौंपकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन की 22वीं क्रिकेट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला बुधवार को रुड़की टीम केदार बी और रुड़की बार एसोसिएशन टीम एक के बीच खेला गया। इस दौरान रुड़की बार एसो. टीम ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर टीम ने 126 रन का लक्ष्य खड़ा किया।
वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुड़की टीम केदार बी ने 18.5 ओवर में 127 रन बनाकर टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया। शानदार प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ द मैच का खिताब रुड़की टीम केदार बी के अभिनव को मिला। वहीं, मैन ऑफ द सीरीज तारिक अनवर रहे। उन्हें पुरस्कार के तौर पर सांसद अजय भट्ट ने हीरो स्कूटी सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा नेत्री मुक्ता सिंह सहित चैंपियनशिप के चीफ को-ऑर्डिनेटर एडवोकेट उमेश जोशी और एडवोकेट मेहराज खान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें