फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: चैपियनशिप के अंतिम दिन बेकहम के रफ्तार के आगे धीमी हुई रोनाल्डो की स्पीड

Wed, 24 Dec 2025 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग के अंतिम दिन खिलाड़ी जीत के लिए पूरा मनोयोग से डटे रहे। मेन एलीमिनेशन राउंड में सिविल सर्विसेज के साहिल कुमार ने शानदार प्रदर्शन कर सोना अपने नाम किया। पंजाब के हर्षवीर सिंह ने सिल्वर और केरल के फ्रेंक नेलसन ने ब्रांज मेडल अर्जित किया। इसके बाद दस किमी की वीमेंस स्क्रैच रेस में हरियाणा की मीनाक्षी गोल्ड के साथ पहले स्थान पर रही। दूसरे स्थान पर रही। उड़ीसा की स्वास्ती सिंह ने सिल्वर मेडल और महाराष्ट्र की पूजा ने ब्रांज हासिल किया।
विज्ञापन

20 किमी प्वाइंट रेस मेन जूनियर में कर्नाटक के श्रीनिवास राजपूत ने सोना हासिल किया। असम की रुपज्योती ने सिल्वर और बिहार की शशि यादव ने ब्रांज मेडल प्राप्त किया। 10 किमी प्वाइंट रेस के वुमन जूनियर में अंजली जाखर ने गोल्ड मेडल लेकर राजस्थान का नाम रोशन किया। तमिलनाडु की नीरामाती ने सिल्वर और कर्नाटका की छाया ने ब्रांज मेडल प्राप्त किया। इसके बाद आयोजित मेन एलीट के 30 किमी के मेडीसन रेस में रेलवे के विश्वजीत सिंह और नमन सिंह ने गोल्ड हासिल किया। सिविल सर्विसेज के मंजित सिंह व दिनेश कुमार ने सिल्वर और पंजाब के अजयपाल सिंह और हर्षवीर सिंह ने ब्रांज मेडल हासिल किया।
-
बेकहम को मिला गोल्ड रोनाल्डो रहे पीछे
चैंपियनशिप के मेन एलीट कैरीन राउंड में अंडमान निकोबार के डेविड बेकहम ने शानदार खेल प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल हासिल किया। रेलवे की ओर से खेल रहे रोनाल्डो सिंह को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। महाराष्ट्र के वेदांत जाधव ने ब्रांज मेडल हासिल किया। केरीन रेस के मेन जूनियर ग्रुप में राजस्थान के आदित्य जाखर ने गोल्ड और झारखंड के विकास ऑरन ने सिल्वर मेल्ड अर्जित किया। उत्तर प्रदेश के सैय्यद खालिद ने ब्रांज मेडल प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें