फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: लंबी कूद में रोहित, चक्का फेंक में आरिश रहे अव्वल

Wed, 16 Sep 2026 01:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। चकरपुर न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ में दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मंगलवार को इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित खेल महाकुंभ का शुभारंभ मुख्य अतिथि दायित्वधारी मंजीत सिंह राजू, भाजपा नेता गौरव शर्मा, हरीश नेगी ने संयुक्त रूप से किया। प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार भगत ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। 100 मीटर दौड़ में अंडर-19 वर्ग में दुष्यंत राज डोबाल प्रथम, 200 और 400 मीटर में अर्जुन डांगी प्रथम, 800 मीटर में यशराज शर्मा प्रथम, 1500 मीटर में करण मौर्य प्रथम, 5000 मीटर दौड़ में एकप्रीत, लंबी कूद में रोहित, ऊंची कूद में यशराज शर्मा और चक्का फेंक में मोहम्मद आरिश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संचालन कृष्ण कुमार शर्मा ने किया। वहां बीईओ सत्येंद्र यादव, प्रधानाचार्य वाईके भगत, नईम अहमद, पवन राणा, विकास गंगवार, वीरेंद्र सिंह, धीरज पांडे, सुशील कुमार, सुनील कुमार राणा, आकाश रावत, ज्योति, चंद्रिका फोगाट आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें