फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रोहित बने उत्सव कमेटी के अध्यक्ष

Sat, 26 Jul 2025 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दिनेशपुर। दुर्गा मंदिर स्थायी समिति के नेतृत्व में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य लोगों की बैठक में आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए उत्सव कमेटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से रोहित मंडल इसके अध्यक्ष चुने गए। शुक्रवार को दुर्गा मंदिर परिसर में हुई बैठक में सर्वप्रथम गत वर्ष के आयोजन पर मंथन किया गया। इसके बाद इस बार के पूजा महोत्सव के लिए उत्सव कमेटी के गठन पर चर्चा की गई। अध्यक्ष पद पर रोहित मंडल ने अपनी दावेदारी पेश की। किसी अन्य की ओर से दावेदारी नहीं करने पर रोहित मंडल को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। वहां मनजीत कौर, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, ममता हालदार, अनादि मंडल, सत्यप्रकाश सिंह, मयंक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें