रुद्रपुर में आयोजित बैठक में समस्याओं पर चर्चा करते रोडवेज कर्मी।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। चार महीने का वेतन रोकने से भड़के रोडवेज कर्मचारियों ने प्रबंधन के खिलाफ गहरा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने प्रदेश सरकार और रोडवेज प्रबंधन पर आर्थिक शोषण का आरोप लगाया।
बृहस्पतिवार को रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन में आयोजित रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की क्षेत्रीय प्रबंध समिति की बैठक में कर्मचारियों ने कहा कि वेतन न मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है। परिवार का भरण-पोषण मुश्किल हो गया है। रिश्तेदारों व परिचितों से उधार मांगकर जैसे-तैसे जीवन व्यापन कर रहे हैं। साथ ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ग्रेच्यूटी का भुगतान न कर उन्हें भी भुखमरी के कगार पर खड़ा किया जा रहा है जबकि रोडवेज कर्मचारियों ने कोरोना वारियर्स की भांति कार्य किया। वक्ताओं ने कहा कि अनुबंधित बसों का संचालन वहां किया जाए, जहां रोडवेज की बसें नहीं चलतीं हैं। साथ ही डग्गामार वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। वहां पर आन सिंह जीना, विक्रम सिंह डंगवाल, कमला सक्सेना, दयाशंकर सैनी, विनीत कुमार पाठक, जगमोहन, शंकर सिंह, भूपेंद्र सिंह अधिकारी, अनवर कमाल, रिजवान अहमद, रमेश कुमार बाली आदि थे।