फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायल रेजीडेंसी में डकैती का प्रयास, प्रापर्टी डीलर को लगी तीन गोलियां 

Fri, 11 Jan 2019 12:22 AM IST
विपिन कुमार अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
घायल रोहित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बिगवाड़ा की रायल रेजीडेंसी में बुधवार रात गोलियों की तड़तड़ाहट से सनसनी फैल गई। कॉलोनी में रहने वाले प्रापर्टी डीलर के घर वारदात को अंजाम देने घुसे बदमाशों को ललकारने पर उन्होंने फायरिंग कर दी, जिसमें तीन गोलियां लगने से डीलर गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


बदमाश तमंचे लहराते हुए खेतों की ओर फरार हो गए। सूचना मिलने पर एसएसपी सहित पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। घायल को निजी अस्पताल में दाखिल करने के साथ ही उसके साले की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

पेशे से प्रापर्टी डीलर रोहित उर्फ सरबजीत सिंह (35) पुत्र सुरेंद्र सिंह, पत्नी परमजीत कौर और पांच साल के बेटे दीपजोत के साथ बिगवाड़ा में रॉयल रेजीडेंसी में स्थित एक मकान में किराये पर रहता है। बुधवार रात को रोहित किसी काम से शहर की ओर गया था। इस बीच करीब 11:30 बजे पांच-छह बदमाश अपने साथ लाई फोल्डिंग सीढ़ी के सहारे मकान की छत पर जा पहुंचे।
विज्ञापन


छत पर हुई आवाज से परमजीत कौर की नींद खुल गई। उन्होंने रोहित को फोन कर जानकारी दी। आननफानन में रोहित कार से घर पहुंचा, उसे देखते ही तीन बदमाश सीढ़ियों के सहारे भाग निकले। रोहित के सीढ़ी नीचे गिरा देने से दो बदमाश छत पर ही रह गए। खुद को फंसता देख दोनों बदमाश घर के भीतर से सीढ़ियों के रास्ते फायरिंग करते हुए गेहूं के खेतों की ओर भाग गए। बताया जा रहा है कि रोहित ने भी बचाव में फायरिंग की थी।

करीब 10 राउंड फायरिंग में एक गोली घर की दीवार पर लगने के साथ ही तीन गोलियां रोहित के दाहिने हाथ, दाहिनी जांघ और पेट में लग गई। गोलियों की आवाज से कॉलोनी में दहशत फैल गई और लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। घायल रोहित को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूचना पर एसएसपी बरिंदरजीत सिंह, कोतवाल केसी भट्ट फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और एसओजी टीम को लगाया है। घायल रोहित की पत्नी परमजीत ने बताया कि बदमाश घर में लूट या डकैती की वारदात के मकसद से घुसे थे। इधर, कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि घायल रोहित के साले मनिंदर सिंह निवासी सिंह कॉलोनी डिबडिबा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ धारा 307 व 506 आईपीसी में मुकदमा दर्ज किया गया है।

कारोबार की रंजिश या लूटपाट की कोशिश दोनों एंगल पर जांच की जा रही है। सीसीटीवी में दो बदमाश कैद हुए हैं। उनके साथ और साथी भी हो सकते हैं। घायल ने बदमाशों को पहचानने से इनकार किया है। 

कोट 
रॉयल रेजीडेंसी वाली घटना का कोड

जो घटना हुई है, उसका मुकदमा कोतवाली में लिख लिया गया है। एसओजी के अलावा तीन टीमें घटना के खुलासे के लिए लगाई गई हैं। टीमों को बाहर भेजा गया है। यह प्रयास है कि बदमाशों तक जल्द से जल्द पहुंचा जा सके। बदमाशों के पकड़ में आने के बाद ही इनकी मंशा क्या थी, इसका पता चल सकेगा। - बरिंदरजीत सिंह, एसएसपी ऊधमसिंह नगर। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें