फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: डंपर की टक्कर से आरओबी की सुरक्षा दीवार टूटी, हादसा टला

Sun, 07 Jun 2026 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। मुख्य चौराहे पर बना आरओबी शहरवासियों के साथ वाहन चालकों के लिए समय-समय पर सिरदर्द साबित हो रहा है। बीती रात किसी तेज रफ्तार डंपर ने आरओबी की सुरक्षा दीवार को तोड़ दिया। गनीमत रही इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन


शुक्रवार देर रात किसी अज्ञात तेज रफ्तार डंपर ने टी-प्वाॅइंट पर आरओबी की सुरक्षा दीवार को टक्कर मारकर तोड़ दिया और सुरक्षा दीवार का एक बड़ा हिस्सा टूट कर नीचे सड़क पर जा गिरा। गनीमत रही की रात के समय आवाजाही कम होने से कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं, सुरक्षा दीवार का एक बड़ा हिस्सा हवा में झूल रहा है।
जब इस संबंध में एनएच के अधिकारियों व कोतवाली प्रभारी से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया इस संबंध में उनके पास कोई जानकारी नहीं है। एनएच के एई मनोज भट्ट ने बताया टूटी सुरक्षा दीवार को तत्काल प्रभाव से ठीक कराया जाएगा। साथ ही पता लगाया जा रहा है कि आखिर किसी वाहन से यह घटना हुई है। वहीं आरओबी के नीचे दुकानदारों व शहरवासियों का कहना है यदि घटना कहीं दिन में होती को कई लोग इसकी चपेट में आ सकते थे।
विज्ञापन

आरओबी की सुरक्षा दीवार टूटने की जानकारी मिलने पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को सूचना देकर तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए हैं। -अभय प्रताप सिंह, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें