फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: टिकट मशीन भेजने पर रोडवेज कर्मियों ने किया हंगामा

Sun, 01 Nov 2026 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। दूसरे दिन भी कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। एजेंसी के परिचालकों को अलग से टिकट मशीन भेजने पर रोडवेज कर्मचारियों ने वरिष्ठ केंद्र प्रभारी का घेराव भी किया।
विज्ञापन

शनिवार को आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को एजेंसी के परिचालकों को अलग-अलग स्थानों पर टिकट मशीन देकर उन्हें रूट पर भेजने की जानकारी मिली। इससे आक्रोशित कर्मचारियों ने वरिष्ठ केंद्र प्रभारी अनवर कमाल का घेराव किया। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांगाें को पूरा करने की बजाय आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। काफी देर हंगामा चलता रहा। इसके बाद कर्मचारी शांत हुए। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी अनवर कमाल ने बताया कि डिपो से चार बसें दिल्ली और छह बसें देहरादून, हरिद्वार, बरेली, रुद्रपुर रूट पर भेजी गईं। वहां क्षेत्रीय अध्यक्ष एससी/एसटी रामपाल सिंह, उपाध्यक्ष शरण गौड़, अमन कुमार, मुकेश शर्मा, गुरसहाब सिंह, निपेंद्र सिंह, महादर सिंह, वीरेंद्र सिंह, इम्तियाज अहमद, सर्वेश कुमार, रमेश कुमार, अमीन अहमद आदि रहे।
निजी बस और टैक्सी की चांदी
रोडवेज कर्मियों की हड़ताल का सबसे ज्यादा फायदा टैक्सी और निजी बसों ने उठाया। यात्रियों को मजबूरी में इन वाहनों से सफर करना पड़ रहा है। कुछ वाहन चालक मौके का फायदा उठाते हुए यात्रियों से मनमाना किराया भी वसूल रहे हैं। दिल्ली, मुरादाबाद, देहरादून सहित अन्य स्थानों को जाने वाले यात्री इन वाहनों में सवार होकर गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन



.....31केएसपी11पी - वरिष्ठ केंद्र प्रभारी अनवर कमाल का घेराव करते हुए रोडवेज कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें