फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर में रोडवेज कर्मचारियों ने वेतन की मांग को लेकर दिया धरना

विज्ञापन
रुद्रपुर स्टेशन पर एआरएम को ज्ञापन देते कर्मचारी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रुद्रपुर। रोडवेज कर्मचारियों ने वेतन की मांग को लेकर सोमवार को रुद्रपुर स्टेशन पर धरना दिया। उन्होंने रोडवेज प्रबंधन और प्रदेश सरकार पर उनकी उपेक्षा का आरोप लगाया। एआरएम राकेश कुमार को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र वेतन दिलवाने की मांग की। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें अप्रैल से तीन माह का वेतन नहीं मिला है जिस कारण उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है, जबकि रोडवेज कर्मचारी कोरोना वारियर्स की भांति ड्यूटी कर रहे हैं। उन्होंने उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ के बैनर तले प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर जल्द वेतन देने की मांग की। वहां पर बालकृष्ण शर्मा, रजिया बी, देवेंद्र कौर, रूप सिंह, पाल सिंह, ललित पांडे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें