फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रोडवेज कर्मियों का छह सूत्री मांगों के लिए आंदोलन का एलान

Mon, 19 Oct 2026 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने छह सूत्री मांगों के लिए आंदोलन करने का एलान किया है। डिपो में हुई बैठक में 23 अक्तूबर को 24 घंटे और 30 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन कार्य बहिष्कार शुरू करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

यूनियन के महामंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि संविदा, एजेंसी के चालक/परिचालक, विशेष श्रेणी तकनीकी कर्मियों को 30,447 रुपये प्रतिमाह भुगतान करने की मांग लंबे समय से की जा रही है। प्रत्येक माह की सात तारीख से पूर्व वेतन देने, हिमाचल की तरह उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मियों को भी राजकीय कोष से वेतन देने, राज्य कर्मियों की भांति 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने आदि मांगों के लिए आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है। वहां उमेश चौधरी, मुकेश कुमार शर्मा, हरप्रीत सिंह, जितेंद्र धानिक, हरजिंदर सिंह, भूपेन्द्र सिंह, मोहम्मद सलीम, महेश सिंह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें