फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: माघ पूर्णिमा पर भी रोडवेज को नहीं मिली पर्याप्त सवारी

Wed, 12 Feb 2025 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। महाकुंभ की माघ पूर्णिमा पर भी रोडवेज बस को अनुमान के मुताबिक सवारियां नहीं मिल सकी। जबकि रोडवेज डिपो प्रशासन प्रतिदिन एक बस प्रयागराज भेज रहा है।
विज्ञापन


रोडवेज डिपो प्रशासन ने 623 किमी लंबे सफर के लिए एक तरफ से प्रति व्यक्ति किराया 875 रुपये निर्धारित किया है। डिपो से प्रतिदिन दोपहर दो बजे बस प्रयागराज तक जा रही है, जबकि अगले दिन शाम पांच बजे वहां से वापस आ रही है। बावजूद इसके रोडवेज बस को काशीपुर से पर्याप्त सवारियां नहीं मिल पा रही हैं।
डिपो के सहायक महाप्रबंधक देशराज आंबेडकर ने बताया कि प्रयागराज के लिए नियमित बस चलाई जा रही है, लेकिन काशीपुर से सवारियां बहुत कम मिल रही हैं। उम्मीद थी कि माह पूर्णिमा को लेकर अच्छी सवारी मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। उधर, दुर्गा कॉलोनी निवासी हरीश बिष्ट, कटोराताल निवासी विजय कुमार और आवास विकास निवासी अक्षय नायक ने बताया कि प्रयागराज के लिए निजी बसें 1400-1500 रुपये ले रही हैं। जबकि रोडवेज से आने-जाने के लिए 1750 रुपये किराया लग रहा है। इसलिए बाध्यता रहती है। जबकि निजी बस में इतनी समय की बाध्यता नहीं होने से लोग निजी बसों में सीट बुकिंग करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें