फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रोडवेज डिपो का जनरेटर तीन माह से खराब

Sat, 31 Aug 2024 02:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। रोडवेज डिपो का तीन माह से खराब जनरेटर अब तक सही नहीं किया जा सका है। बिजली जाने पर रोडवेज कर्मचारी कार्य नहीं कर पाते हैं। डिपो में जनरेटर के अलावा कोई भी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। एकमात्र ईबीटीएम कक्ष में ही इनवर्टर लगा हुआ है। बाकी किसी भी कक्ष में कोई भी व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

पिछले महीने एआरएम ने मुख्यालय को पत्र भेजा था। इसके बावजूद जनरेटर को ठीक कराने या नया जनरेटर लगाने के लिए बजट स्वीकृत नहीं हो सका है। रोडवेज कर्मचारियों को गर्मी का पूरा सीजन बिना जनरेटर के गुजारनी पड़ी है।
बिजली जाने पर डिपो परिसर में बैठे यात्रियों के लिए भी दिक्कत हो जाती है। बिना पंखे के बैठे यात्री भी पसीने से तरबतर हो जाते हैं। डिपो इंचार्ज हरेंद्र सिंह नितवाल ने बताया कि एआरएम ने मुख्यालय को पत्र भेज दिया था। बजट ऊपर से ही तय होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें