फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रोडवेज डिपो ने दिल्ली रूट पर चलाईं अतिरिक्त बसें

Thu, 23 Oct 2025 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। दीपावली के बाद अब पहाड़ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या में उछाल आया है। ऐसे में डिपो की ओर से दिल्ली रूट पर पांच अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया है।
विज्ञापन

काशीपुर डिपो की बात करें तो यहां से प्रतिदिन 16 रोडवेज की बसें दिल्ली को जाती हैं। पहाड़ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए डिपो की ओर से पांच अतिरिक्त बसों को दिल्ली रूट पर भेजा रहा है। दीपावली पर भी डिपो ने दिल्ली रूट पर पांच से छह बसे अतिरिक्त चलाई थी। इसका लाभ डिपो को मिला और चार दिन में 44.32 लाख रुपये का वसूले। त्योहार के बाद पहाड़ से लौटने वाले यात्रियों के आने बाद भी कमाई में इजाफा होने की उम्मीद है। डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी अनवर कमाल ने बताया कि दिल्ली रूट पर पांच अतिरिक्त बसों को लगाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें