काशीपुर। दिल्ली रूट पर सवारियां नहीं मिलने पर अब हरिद्वार रूट पर छह अतिरिक्त बसों को लगाया गया है। प्रभारी सहायक महाप्रबंधक इंदिरा भट्ट ने बताया कि दिल्ली रूट पर पिछले एक माह से सवारियां कम मिल रही है। ऐसे में देहरादून, हरिद्वार सहित अन्य रूटों पर बसों को दौड़ाया जा रहा है ताकि आने वाले घाटे से बचा जा सके। इस रूट पर चार बसों का संचालन होता है और इस रूट पर छह अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है। संवाद