फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: शिक्षकों ने नवीन समय सारणी का किया विरोध, ज्ञापन सौंपा

Sat, 11 Apr 2026 01:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। शिक्षक संगठन पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर स्कूलों में पूर्व से लागू समय सारिणी को ही यथावत रखने की मांग की है। शुक्रवार को राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने खंड शिक्षाधिकारी की अनुपस्थिति में कार्यालय के कर्मचारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि शासन की ओर से विद्यालयों में नवीन समयसारिणी लागू की गई है जो उत्तराखंड की विषम भौगोलिक परिस्थिति को देखते हुए सही नहीं है। छात्र-छात्राओं के हित में भी उचित नहीं है। ऊधमसिंह नगर पूरा मैदानी क्षेत्र है। ग्रीष्मकालीन दिवस में देर तक विद्यालय संचालन व शीतकालीन दिवस में जल्दी विद्यालय संचालन छात्रहित में सही नहीं है। उन्होंने विद्यालयों में पूर्व से लागू समय सारिणी लागू करने की मांग की है। इससे पूर्व उन्होंने कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। वहां पर संघ ब्लॉक अध्यक्ष हेमेंद्र पाल सिंह, ब्लॉक मंत्री अंजना राज, रईस अहमद अंसारी, मदन पाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें