फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: काशीपुर से लोकल रूट पर चली रोडवेज की बसें

Tue, 10 Nov 2026 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। दीपावली पर रोडवेज डिपो ने काशीपुर से लोकल रूटों पर विशेष बसों का संचालन किया। त्योहार के दिन बसें चलने से यात्रियों को अपने गांव और शहर पहुंचने में काफी राहत मिली।
विज्ञापन

दीपावली के दिन सुबह से ही काशीपुर बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ नजर आई। दीपावली की खरीदारी कर लौट रहे लोगों के साथ-साथ अपने घरों को जा रहे लोगों को बसों से काफी सुविधा मिली। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के साथ यात्रा कर रहे लोगों को विशेष रूप से फायदा हुआ। त्योहार के दिन भी रोडवेज के चालक-परिचालकों ने ड्यूटी पर रहकर यात्रियों की सेवा की। सोमवार को भी बस स्टेशन पर काफी भीड़ उमड़ी। लोकल रूट के साथ-साथ लंबी दूरी के यात्रियों की संख्या अधिक होने से बसों में काफी भीड़ उमड़ी। डिपो के सीनियर फोरमैन मोहम्मद यामीन ने बताया कि काशीपुर से जसपुर, बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर, रामनगर, मुरादाबाद, ठाकुरद्वारा, हल्द्वानी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बसें चलाई गईं। यात्रियों की संख्या को देखते हुए अतिरिक्त फेरे भी लगाए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें