फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस से टकराई कार, होटल मालिक की मौत

Wed, 02 Mar 2016 04:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ किच्छा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बरी गांव के निकट नानकमता गुरुद्वारे के दर्शन कर लौट रहे रामपुर के होटल मालिक की कार की रोडवेज की बस से टक्कर हो गई। दुर्घटना में होटल स्वामी बलजीत सिंह की अस्पताल लाते समय मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और दो बेटियों समेत दिल्ली से आई मृतक की साली और उसके पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


दिल्ली के शुक्र बाजार उत्तमनगर निवासी संजीव कुमार की पत्नी ज्योति (40) अपने पुत्र रौनक (11) बेटी सिमरन के साथ सिविल लाइंस रामपुर निवासी बहन प्रीती के घर आई हुई थी। मंगलवार सुबह ज्योति के जीजा रामपुर के एक होटल मालिक बलजीत सिंह (50) सभी को इंडिका कार संख्या यूपी 14 एएस 3081 में बैठाकर नानकमत्ता गुरुद्वारे दर्शन को आए थे।

कार में बलजीत के अलावा पत्नी प्रीति, बेटी कीरत, साकी, साली ज्योति और साली का पुत्र रौनक, पुत्री सिमरन बैठे थे। नानकमत्ता से वापसी पर बरी गांव के निकट कार की टक्कर विपरीत दिशा से आ रही काठगोदाम डिपो की रोडवेज बस संख्या यूके 04 पीए 0217 से हो गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखचे उड़ गए। कुछ ही क्षणों में घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


लोगों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया लेकिन एक घंटे तक एंबुलेस नहीं आई। इस बीच अमर उजाला के सितारगंज संवाददाता यासीन अंसारी अपनी कार से रुद्रपुर जा रहे थे। पत्रकार अंसारी ने वहां पर गिरे चार घायल बच्चों को अपनी कार से किच्छा सरकारी अस्पताल पहुंचाया। बाद में मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस वहां पर बचे बाकी तीन घायलों को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने बलजीत सिंह को मृत घोषित किया। सरकारी अस्पताल के डा. दर्शन सिंह व डा. पीडी पांडे ने बताया कि कार सवार सभी घायलों को गंभीर चोटें आई हुई है। डाक्टरों ने सभी घायलों को हल्द्वानी रैफर किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें