फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सड़कों का होगा चौड़ीकरण, हटाए जाएंगे अतिक्रमण

Mon, 03 Mar 2025 07:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने इंदिरा चौक से डीडी चौक, डीडी चौक से अटरिया मोड़, काशीपुर बाईपास और किच्छा बाईपास के अलावा बस स्टेशन के पास सड़कों को चौड़ीकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे अतिक्रमण को चिह्नित करते हुए तुरंत नोटिस देने के लिए कहा।
विज्ञापन

डीएम ने सोमवार को बैठक में एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे दो सप्ताह के भीतर सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे अतिक्रमण को चिह्नित करते हुए नोटिस देने का काम करें। इसके लिए एडीएम प्रशासन, नगर आयुक्त, लोनिवि, एआरएम रोडवेज और पीडी एनएचएआई को संयुक्त रूप से सड़कों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने के लिए कहा।
एआरएम रोडवेज ने बताया कि बस अड्डे के पास किच्छा बाईपास पर नाले के ऊपर अतिक्रमण कर 11 लोगों ने दुकानें बना दी हैं। इससे रोडवेज स्टेशन के निर्माण में और रोडवेज बसों के संचालन और आवागमन में गतिरोध उत्पन्न हो रहा है। इस पर डीएम ने सभी को तुरंत अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में एडीएम पंकज उपाध्याय, एसपी सिटी डॉ. उत्तम सिंह नेगी, नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल, उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, अधीक्षण अभियंता विद्युत एससी त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता लोनिवि ओपी सिंह, सिंचाई भरत सिंह डांगी, पीडी एनएचएआई विकास मित्तल, एआरएम रोडवेज केएस राणा आदि उपस्थित रहे।

कल्याणी नदी के अतिक्रमणकारियों को जारी होगा नोटिस
रुद्रपुर। डीएम ने बैठक में कहा कि अतिक्रमण से कल्याणी नदी का वास्तविक प्रवाह बाधित हो रहा है। इससे वर्षाकाल में बाढ़ की स्थिति होने से क्षेत्र की जनता को खतरा बना रहता है। उन्होंने अतिक्रमणकारियों को नोटिस देने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम और सिंचाई विभाग ने पूर्व में 586 अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिया है, शेष अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिया जाना है। डीएम ने अधीक्षण अभियंता विद्युत को सड़क यातायात बाधित करने वाले विद्युत पोलो और ट्रांसफार्मरों को चिह्नित करते हुए हटवाने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें