नानकमत्ता। जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को नगर पंचायत परिसर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इसमें एडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने जनसमस्याओं का निराकरण किया।
शिविर में सड़क, नाली, पानी, राशनकार्ड की समस्याएं छाई रहीं। भाजपा मंडल अध्यक्ष ओम नारायण राणा ने नानकमत्ता नगर को हाईवे को जोड़ने, सड़क को गड्ढा मुक्त और ग्राम नगला, बरकीडा़डी से होते हुए किशनपुर जाने वाले मार्ग की मरम्मत करने की मांग की। इसके अलावा देवहा नदी की सफाई और नदी से हो रहे भू कटाव को रोकने की मांग की। वहां पर सभासद सुरंजन राय, एसडीएम रविंद्र जुवांठा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, अधिशासी अधिकारी राकेश कोटिया,मंडल अध्यक्ष विकास गुलाटी, सभासद गौरव वर्मा, नकुल भट्ट, विकास गोयल आदि थे।