फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गड्ढामुक्त नहीं हो पा रही मयूर विहार जाने वाली सड़क

Thu, 15 Oct 2026 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। राजीव नगर चौराहे से मयूर विहार को जाने वाली बदहाल है। सड़क पर 2.6 किमी तक इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने के लिए राज्य योजना से 3.05 करोड़ की धनराशि मंजूर हो चुकी है। बावजूद इसके निर्माण में देरी से लोग परेशान हैं। प्रदेश सरकार के गड्ढामुक्त अभियान के तहत भी सड़क की सुध नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन

मेलाघाट मुख्य रोड स्थित राजीव नगर चौराहे से बग्गा कालोनी, मयूर विहार होते हुए गोसीकुआं को जाने वाली सड़क के किनारे सिंचाई नहर की कवरिंग का कार्य भी अधूरा पड़ा है। सड़क पर पहले ही कई गड्ढे बने थे। मानसून के दौरान हुई बारिश से इनकी चौड़ाई बढ़ गई है। गड्ढों से बचने के लिए दोपहिया वाहन चालक सड़क किनारे नहर कवरिंग के लिंटर से जोखिम उठाकर गुजर रहे हैं। बरसात का मौसम खत्म होने के बावजूद अभी तक सड़क निर्माण की टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। खस्ताहाल सड़क के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है।
-
कोट-
सड़क के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया चल रही है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इससे क्षेत्रवासियों को काफी सुविधा मिलेगी। -नीरज अग्रवाल, ईई, लोक निर्माण विभाग, खटीमा
विज्ञापन

कोट
नहर कवरिंग का फेज वन का कार्य पूरा हो चुका है। करीब 1300 मीटर नहर की कवरिंग हो चुकी है। दूसरे फेज में करीब 1500 मीटर नहर को कवर किया जाएगा। इसकी डीपीआर भेजने की तैयारी चल रही है। - हेमंत गंगवार, जेई, सिंचाई विभाग, खटीमा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें