फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सड़क के गड्ढे बने काल... स्कूटी सवार फैक्टरी कर्मी की मौत

Tue, 19 May 2026 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। सिस्टम की लापरवाही के चलते सड़क पर बने गड्ढों से एक स्कूटी सवार फैक्टरी कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार टांडा उज्जैन निवासी गौतम कुमार (35) अलीगंज रोड स्थित फैक्टरी में काम करते थे। रविवार दोपहर डेढ़ बजे गौतम के सड़क हादसे में घायल होने की जानकारी मिली। घायल को निजी वाहन से एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के मुताबिक रविवार सुबह वह ड्यूटी गए थे। वह स्कूटी से कहां जा रहे थे इसकी उनको जानकारी नहीं है। जहां हादसा हुआ वहां पर दो-तीन गहरे गड्ढे हैं। आशंका है कि स्कूटी का पहिया गड्ढे में आने से वाहन अनियंत्रित होकर गिरने से चालक के सिर में गंभीर चोट आई होंगी। सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि वह अपने पीछे दो बेटी माही (12) व चिंकी (15) और एक बेटा कृष्णा (9), पत्नी व अन्य परिजनों को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन


कोट

अलीगंज रोड यातायात के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। इस मार्ग पर काफी गड्ढे हो गए हैं। किन्हीं कारणों से सड़क की मरम्मत नहीं हो पाई थी। अब इन गड्ढों पर मंगलवार से पेच वर्क शुरू करा कर गड्ढों को भर दिया जाएगा। - परवेज आलम, एई, लोनिवि।
-

शादी की वर्षगांठ से पहले युवक की हादसे में मौत



अफजलगढ़ में हुई दुर्घटना, दोस्तों के साथ कालागढ़ में रामगंगा नदी में नहाने गया था लकी

माता-पिता का था इकलौता, बुजुर्ग पिता करते हैं मजदूरी, माता चल रही हैं बीमार
संवाद न्यूज एजेंसी
काशीपुर। शादी की वर्षगांठ से पहले अपने जीवन साथी का साथ एक युवक ने छोड़ गया। युवक की मौत से बुजुर्ग दंपती के बुढ़ापे की लाठी भी टूट गई। रविवार को दोस्तों के साथ कालागढ़ रामगंगा नदी में नहाने गया काशीपुर के लकी की सड़क हादसे में जान चली गई। पांच वर्ष पहले 18 मई को उसकी शादी हुई थी।
कुंडा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भरतपुर का लकी प्रभाकर (38) अपने तीन दोस्तों के साथ बाइक से कालागढ़ में रामगंगा नदी में नहाने गया था। तब वह बाइक से घर लौट रहा था तभी हादसा हुआ।
भरतपुर के ग्राम प्रधान अंकुर कुमार ने बताया कि अफजलगढ़ क्षेत्र में गांव मानियावाला स्थित बनैली नदी के पास तीव्र मोड़ होने से बाइक अनियंत्रित होकर सीधे सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी और वह घायल हो गया। ग्रामीणों ने 108 की मदद से उसको सीएचसी पहुंचाया जहां डाॅक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर परिजन वहां पहुंच गए है।
ग्राम प्रधान ने बताया कि लकी अपने माता-पिता का इकलौता था और कुंडा चौराहा के पास उसकी मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान थी। लकी के पिता बुजुर्ग हैं और मजदूरी करते हैं जबकि माता बीमार चल रही हैं। उन्होंने बताया कि लकी की शादी हुए पांच साल हो गए हैं और सोमवार 18 मई को उसकी शादी की वर्षगांठ थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें