फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के गड्डों ने ली बाइक सवार महिला की जान

विज्ञापन
मृतका योगिता शर्मा की फाइल फोटो। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
जसपुर। सड़क पर बने गड्ढे एक बाइक सवार महिला की मौत का कारण बन गए। महिला अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर आ रही थी। गड्ढे के कारण बाइक गिरने से महिला घायल हो गई और अस्पताल पहुंचने पर उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला जुलाहान निवासी योगिता शर्मा (49) पत्नी राजीव कुमार शर्मा शनिवार सुबह अपने बेटे जतिन के साथ उसकी बाइक पर सवार होकर जसपुर से काशीपुर की ओर आ रही थी। जसपुर और काशीपुर के बीच में शेर अली बाबा की मजार के पास बी फार्मा स्कूल के सामने सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।
इससे योगिता भी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची 108 सेवा की मदद से घायल योगिता को एलडी भट्ट चिकित्सालय काशीपुर लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें