फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण कर रहे कर्मियों को बनाया बंधक

Sun, 13 Nov 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
बंध्‍ाक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव बेरिया दौलत सड़क निर्माण में देरी पर ग्रामीण भड़क उठे। उन्होंने हंगामा कर सड़क निर्माण में लगे सात वाहनों को कब्जे में लेकर कर्मचारियों को बंधक बना लिया। एमबीएल कंपनी के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर सुनील पहलवान से मोबाइल पर बातचीत होने के बाद कर्मचारियों को छोड़ दिया। ग्रामीणों ने कहा कि सोमवार सुबह निर्माण कार्य शुरू होने पर ही वाहनों को छोड़ा जाएगा। 
विज्ञापन


 रविवार को पूर्व बीडीसी सदस्य राजेंद्र सिंह संधू की अगुवाई में क्षेत्र के ग्रामीण गुरुद्वारा साहिब में एकत्र हुए। उन्होंने हंगामा कर सड़क निर्माण कार्य में लगे कंपनी के छह डंपर और एक बोलेरो को कब्जे में लेकर गुरुद्वारा परिसर में खड़ा कर चालक और कर्मचारियों को बंधक बना लिया। एमबीएल कंपनी के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर सुनील पहलवान ने मोबाइल पर निर्माण कार्य सोमवार से शुरू कराने का भरोसा दिया है। इसके बाद ग्रामीणों ने
कर्मचारियों को छोड़ दिया। 

उन्होंने कहा कि सोमवार सुबह सड़क निर्माण शुरू होने पर ही वाहनों को छोड़ा जाएगा। 
एडीबी से स्वीकृत बाजपुर से बेरिया दौलत सड़क का निर्माण साल भर से चल रहा है। गांव बेरिया दौलत गुरुद्वारा साहिब से पांच सौ मीटर तक सड़क पर मिट्टी डाली गई है। उड़ती धूल से सड़क पर गुजरना मुश्किल हो गया है। वहां जिला महामंत्री राजेश कुमार, हरदेव सिंह संधू, अवतार सिंह, बलकार सिंह, जीत सिंह, करनैल सिंह, अर्जुन सिंह आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें