फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने सड़क निर्माण रुकवाकर ठेकेदार को लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। बारिश के चलते में कोलतार का सड़क निर्माण विधायक ने रुकवा कर निर्माण कर रहे ठेकेदार को फटकार लगाई। उन्होंने एसडीएम और सिडकुल के उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

विधायक आदेश चौहान ने बताया कि नगर में ट्रैफिक कम करने तथा नादेही रोड और अफजलगढ़ रोड को जोड़ने के लिए सिडकुल सड़क का निर्माण कर रहा है। यह भूमि सूत मिल से सिडकुल को ट्रांसफर हुई है। इस 900 मीटर सड़क के निर्माण के लिए 3,52 करोड़ रुपये का ठेका दिया गया है। बुधवार को बारिश के चलते कोलतार पत्थर से नहीं चिपक रहा था। जानकारी मिलने पर उन्होंने एसडीएम सुंदर सिंह एवं सिडकुल के एई मोहम्मद आसिफ को मौके पर बुलाकर बारिश में निर्माण कार्य नहीं कराने के लिए कहा और निर्माण कार्य रुकवा दिया। बारिश के बाद फिर से निर्माण कराया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि सिडकुल के अधिकारियों को बारिश में सड़क निर्माण नहीं कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें