राष्ट्रीय एकता विराट चार दिवसीय कुश्ती के आखिरी दिन हुए मुकाबलों में पुरुष और महिला पहलवानों ने खूब दांव दिखाए। पहला मुकाबले में यूपी के गाजीपुर की पहलवान ब्यूटी ने दिल्ली की रिंकी को पटखनी देकर जीत हासिल की।
बृहस्पतिवार को दोराहा रोड पर स्थित ज्ञानदीप ग्लोबल स्कूल मैदान में आयोजित कुश्ती मेें पटना की पायल ने यूपी के गोरखपुर की सरिता को, गोरखपुर की उपासना को बिहार की सोनम को चित किया। हरियाणा के आशु और नेपाल के शंकर थापा बराबरी पर रहे। चम्बा के लाखन सिंह ने हरियाणा के आशु को, नेपाल के राजू थापा ने हरियाणा के सोनू को पराजित किया। वहीं हरियाणा के अशोक व पंजाब के मंजीत और राजू थापा व लाखन सिंह सिंह के बीच हुआ मुकाबला बराबरी पर छूटा। उन्नाव के कल्लू ने त्रिभुवनेश्वर के होरी लाल को चित किया। इससे पहले कुश्ती का शुभारंभ डॉ. आफिस खान, विद्यालय प्रबंधक सुरेंद्र काहलो ने किया। सभी पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहां रुवालदार पहलवान, मुन्ना टाइगर, मास्टर शब्बीर अहमद, मो. हनीफ मामू, परमजीत सिंह, फुरकान आदि थे।